थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद ।

थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 12.03.26 को थाना खोड़ा पर वादी नितेश कुमार ने तहरीर दी और बताया कि अज्ञात चोर द्वारा मेरे के घर के बाहर से मेरी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा आस-पास के सीसीटीवी कैमरे, मैनुअल इनपुट आदि की मदद ली गयी। उक्त क्रम में दिनांक 26.03.26 को थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त साहिब पुत्र शहजाद निवासी इलाही मस्जिद के पास, लोकप्रिय विहार, थाना खोडा कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष मूल पता ग्राम ढहकवाडा थाना नौगांवा सादात, जिला अमरोहा को 21 नं0 पानी की टंकी के पास कब्रिस्तान वाली रोड़ से चोरी की 01 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरणः-गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि साहब यह मोटरसाइकिल मैने खोडा से कुछ दिन पहले चोरी की थी कि आज मैं इसे बेचने के लिये लेकर जा रहा था कि आपने मुझे पकड लिया। मैं मोटर साइकिल चोरी कर उसे बेचकर अपने शौक पूरे करता हूँ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
साहिब पुत्र शहजाद निवासी इलाही मस्जिद के पास लोकप्रिय विहार, थाना खोडा कमिश्नरेट गाजियाबाद मूल पता ग्राम ढहकवाडा थाना नौगांवा सादात, जिला अमरोहा उम्र करीब 19 वर्ष ।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्त साहिब के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना खोडा में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
थाना खोडा पुलिस टीम ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया