थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए 449 किलोग्राम स्क्रैप (पीतल धातु) व घटना में प्रयुक्त वाहन TATA ACE बरामद ।

थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए 449 किलोग्राम स्क्रैप (पीतल धातु) व घटना में प्रयुक्त वाहन TATA ACE बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

कार्यवाही का विवरणः दिनांक 26.03.2026 को वादी एस. के. शर्मा, इंडस्ट्रीयल एरिया साइट-4, साहिबाबाद गाजियाबाद ने थाने आकर एक लिखित तहरीर दी और बताया कि फैक्ट्री से पीतल का सामान व स्क्रैप कुल वजन 449 किलोग्राम चोरी हो गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लिंकरोड पर धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 27.03.2026 को थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्त

1. महताब पुत्र अनवर निवासी किराये का जयसिंह का मकान गली नं0 1 झंडापुर थाना लिंकरोड जिला गाजियाबाद, मूल पता ग्रांम चंदापुरा थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उम्र करीब 24 वर्ष

2. इलियास उर्फ मनिया पुत्र शाहिद अली गली नं0 1 शुक्र बजार रोड ग्राम भोवापुर थाना कौशाम्बी जिला गाजियाबाद उम्र लगभग 21 वर्ष को चोरी किये हुए 449 किलोग्राम स्क्रैप (पीतल धातु) व घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ इन्द्रप्रस्थ कॉलेज कट के पास गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त महताब ने बताया कि मैने धीर एक्सपोर्ट फैक्ट्री साईट-4 से सामान की चोरी की थी जो सामान हमने चोरी किया था वह सामान इसी गाडी टाटा ACE में है। इसी गाडी को लेकर मै दिनांक 23.03.2026 की रात्रि में धीर एक्सपोर्ट से चोरी की थी और मेरे द्वारा चोरी करने के बाद इसी सामान को इसी गाडी में रखकर इलियास उर्फ मनिया जिसकी कबाडे की दुकान ग्राम भोवापुर में है बेचने के लिए ले गये थे तो इलियास उर्फ मनिया ने कहा कि मैं इतना सारा चोरी का सामान नहीं खरीद पाउगा लेकिन मेरे साथ चलो मैं यह सामान तुम्हारा बिकवा दूगां इलियास और मैं चोरी का सामान लेकर बेचने जा ही रहे थे कि साहब आपने पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

1. महताब पुत्र अनवर निवासी किराये का जयसिंह का मकान गली नं0 । झंडापुर थाना लिंकरोड जिला गाजियाबाद, मूल पता ग्रांम चंदापुरा थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उम्र करीब 24 वर्ष ।

2. इलियास उर्फ मनिया पुत्र शाहिद अली गली नं0 1 शुक्र बजार रोड ग्राम भोवापुर थाना कौशाम्बी जिला गाजियाबाद उम्र लगभग 21 वर्ष ।

बरामदगी का विवरणः-

चोरी किये हुए 449 किलोग्राम स्क्रैप (पीतल धातु) व घटना में प्रयुक्त वाहन TATA ACE बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना लिंकरोड़ में उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थाना लिंकरोड पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया