गाजीपुर में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

गाजीपुर में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

रिपोर्टर: अजय कुमार: गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 28 मार्च 2026 (शनिवार) को पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया और सुरक्षा का एहसास कराया।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी ली गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और जनपद में सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके।

ये भी पढ़ें गाजीपुर में रामनवमी पर भव्य श्रीराम शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal