गाजीपुर में रामनवमी पर भव्य श्रीराम शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
रिपोर्टर: अजय कुमार: पावन अवसर पर नगर में भव्य श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा एवं के तत्वावधान में निकाली गई, जिसमें श्रीराम भक्तों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा शहर भगवामय हो गया।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान भगवा ध्वजों से सजा वातावरण अत्यंत आकर्षक दिखाई दिया। यात्रा में शामिल विभिन्न झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। खास तौर पर दरबार, एवं परिवार की भव्य झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु “जय श्रीराम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम का समापन लंका मैदान में सामूहिक आरती एवं पाठ के साथ हुआ।
इस अवसर पर के जिला प्रचारक प्रभात जी, क्षेत्रीय सेवा प्रमुख युद्धवीर जी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पांडेय जी, संगठन मंत्री सच्चिदानंद जी, जिला अध्यक्ष बिपिन श्रीवास्तव जी, जिला मंत्री विनीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, सह मंत्री ओमप्रकाश जी, नगर अध्यक्ष अनुराग जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं बजरंग दल की ओर से जिला संयोजक रविराज जी, नगर संयोजक सरदार राजन सिंह जी, नगर सह संयोजक क्रिश जी, सदर संयोजक विनोद जी, सदर गौ रक्षा प्रमुख विशाल जी एवं वार्ड संयोजक आदित्य चौबे जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
ये भी पढ़ें एटा: देर रात पिलुआ थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर एएसपी ने दिए सख्त निर्देश












