आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर सख्ती, एएसपी ने दिए पारदर्शिता और गुणवत्ता के निर्देश

आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर सख्ती, एएसपी ने दिए पारदर्शिता और गुणवत्ता के निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनंदन राय द्वारा सई कॉम्पलेक्स, पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दृष्टिगत IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान लंबित प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान करें। साथ ही, समाधान के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर उसे पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। जनपद पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया है कि उनकी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal