सेवानिवृत्ति पर भावुक हुआ पचंमहुआ गांव, शिक्षकों को नम आंखों से दी विदाई
संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा, कुंडा, प्रतापगढ़
विहार ब्लॉक के पचंमहुआ ग्रामसभा में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब भटपुरवा प्राथमिक विद्यालय में सेवाएं दे रहे श्री चन्द्र भूषण त्रिपाठी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुझेडी में कार्यरत श्रीमती उषा तिवारी आज अपने शिक्षकीय जीवन से सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पचंमहुआ रवि शंकर यादव द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोग, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दोनों शिक्षकों के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्री चन्द्र भूषण त्रिपाठी और श्रीमती उषा तिवारी ने अपने कार्यकाल में न केवल बच्चों को शिक्षा दी, बल्कि उन्हें संस्कार और जीवन जीने की दिशा भी दिखाई। उनके समर्पण और अनुशासन को हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में ठाकुर धर्मराज सिंह (गब्बर), आशीष त्रिपाठी, अवकाश त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, अनुज मिश्रा, सोनू यादव, दिनेश पाल, प्रमोद पुष्पाकर सहित गांव के अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे। विदाई के समय ग्रामीणों और विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं। सभी ने शिक्षकों को फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की।












