यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 13 जिलों के कप्तान बदले, 27 IPS अधिकारियों का तबादला
स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत
एटा को मिला नया एसएसपी
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
इस बदलाव के तहत 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को भी हटाया गया है। इसी क्रम में एटा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है। अब एटा की कमान इलामरन जी को सौंपी गई है, जो जिले के नए एसएसपी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नए एसएसपी इलामरन के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और जनता के बीच विश्वास कायम करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। बताया जा रहा है कि तबादलों की यह सूची प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर बदलाव का संकेत है जिसमें कई महत्वपूर्ण जिलों के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अब देखना होगा कि नए नियुक्त अधिकारी अपने-अपने जिलों में किस तरह से कार्य करते हैं और कानून-व्यवस्था पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।












