गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा मधुबन बापूधाम स्थित बुनकर मार्ट (एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर) के निर्माणाधीन परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा मधुबन बापूधाम स्थित बुनकर मार्ट (एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर) के निर्माणाधीन परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल द्वारा इस दौरान उनके साथ अपर सचिव, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी टीम उपस्थित रही। निरीक्षण के समय उपाध्यक्ष महोदय ने परियोजना की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यस्थल पर श्रमिकों की अपर्याप्त उपलब्धता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार पेनाल्टी लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से साइट पर उपस्थित रहकर कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, जिससे परियोजना समयबद्ध एवं मानक अनुरूप पूर्ण हो सके। उल्लेखनीय है कि मधुबन बापूधाम स्थित यह बुनकर मार्ट सह एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर लगभग ₹115 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बुनकरों, शिल्पकारों एवं हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को एक सशक्त एवं स्थायी विपणन मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने उत्पादों को सीधे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ सकें। साथ ही, इस परियोजना को भारत मण्डपम की तर्ज पर विकसित करते हुए यहां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सपो, प्रदर्शनी, व्यापारिक आयोजन एवं सम्मेलन आयोजित किए जाने की परिकल्पना की गई है। परियोजना में आधुनिक एक्सपो हॉल, विभिन्न दुकानों एवं स्टॉल की व्यवस्था, लगभग 560 क्षमता का ऑडिटोरियम, 80 क्षमता का कॉन्फ्रेंस हॉल, फूड कोर्ट, म्यूजियम तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाएं शामिल हैं। परियोजना के पूर्ण होने पर यह न केवल गाजियाबाद में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी, बल्कि रोजगार सृजन एवं क्षेत्र को एक प्रमुख वाणिज्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें