भयहरणनाथ धाम की भूमि को कब्जामुक्त करने हेतु जारी रहा सामाजिक सत्याग्रह

भयहरणनाथ धाम की भूमि को कब्जामुक्त करने हेतु जारी रहा सामाजिक सत्याग्रह

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़ प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में धाम मे पैमाइस हेतु नही पहुच सकी राजस्व टीम दूरभाष पर कानून गो ने बताया कि तहसीलदार का नही मिला सहयोग एस डी एम के संज्ञान में लाकर इसी सप्ताह होगी पैमाइस सामाजिक सत्याग्रह रविवार को जारी रहा। गत 22 मार्च को सत्याग्रह में आकर राजस्व अधिकारियों ने रविवार को पैमाइस का संकल्प लिया था परन्तु तहसीलदार का सहयोग न प्राप्त होने के कारण टीम गठित नही हो सकी तथा इसी सप्ताह में एस डी एम के संज्ञान में लाकर पैमाइस पूरी कराने का पुनः आस्वासन राजस्व टीम ने दूरभाष पर सत्याग्रहियों को दी। सर्व सम्मत्ति से तय हुआ कि अगले रविवार 5 अप्रेल को पुनः सामाजिक सत्याग्रह का आयोजन होगा। भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर के संयोजन में आयोजित सामाजिक सत्याग्रह की अध्यक्षता अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल ने किया। सत्याग्रह की शुरूवात सामूहिक शिव आराधना से हुई। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ सत्याग्रह देर शाम तक चिन्तन व चर्चा के साथ जारी रहा। सत्याग्रहियों ने सरकार व जिला प्रशासन से मांग किया कि धाम व धाम से जुडी समस्त सार्वजनिक वर्तमान भूमि को अबिलम्ब नाप कर चिन्हित कर सरकारी योजनाओं से विकसित किया जाए। साथ ही मांग की गई की 2 मार्च को जिलाधिकारी महोदय को पत्र देकर धाम की समस्या से अवगत कराया गया था। उसके पश्चात निहित स्वार्थ में लिप्त एक पुजारी अपने निजी हितैसियों के साथ गिरोह बनाकर सरकारी बारादरी तोड कर निजी लाभ हेतु बारादरी बनाने पर अमादा है। जबकि तोडी गई वारादरी का निर्माण 2001 में पर्यटन विभाग द्वारा बना था को पुनरोद्धार हेतु सभी की उपस्थिति में गत माह ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा सर्वे किया गया है। सभी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से धाम में लगातार उत्पन्न की जा रही अराजकता व मनमानेपन को नियंत्रित किए जाने की मांग की। सत्याग्रहियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ में दोनों तरफ भूमिका निभाते है और अपना निजी हित साधना चाहते हैं ऐसे लोग समाज व सरकार द्वारा चिन्हित होने चाहिए तभी सार्वजनिक हित के कार्य निर्वाध गति से चल सकेगें। सभी ने तय किया कि धाम की समस्याओं के समाधान तक भगवान भयहरणनाथ महादेव के समक्ष सत्याग्रह चलता रहेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, देवी प्रसाद मिश्र, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह, उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह, उपाध्यक्ष राजीव नयन मिश्र, विधि परामर्शी रमा शंकर मिश्र, सचिव संगठन राज किशोर मिश्र, कोषाध्यक्ष कमलेश बैश्य, मन्दिर समिति के सचिव सच्चिदानन्द पाण्डेय, मेला समिति से उप संयोजक बुद्धि प्रकाश द्विवेदी, शत्रुघन सिंह, मनीराम पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, मुकेश सिंह, अधिवक्ता संतोष द्विवेदी, राम चन्द्र गौतम, उंचडीह धाम से राकेश द्विवेदी, अकिंत सिंह, कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र व स्वच्छता नायक राज कुमार गौतम तथा संजय गौतम शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें