सेवानिवृत्त शिक्षकों को बीआरसी केंद्र बहोरिकपुर मे दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त शिक्षकों को बीआरसी केंद्र बहोरिकपुर मे दी गई भावभीनी विदाई

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे प्राइमरी शिक्षकों के सम्मान में बीआरसी केंद्र बहोरिकपुर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को सम्मानित कर उनके दीर्घकालीन योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय गिस्था के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश मिश्रा, सराय स्वामी की प्रधानाध्यापिका भाग्यशीला पांडे, कंपोजिट विद्यालय बेलहामई के अंबिका सिंह तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बघवाइत की सुषमा त्रिपाठी, उच्च प्राथमिक विद्यालय नारियावा के शिक्षक राजनाथ शुक्ला को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।बीआरसी केंद्र बहोरिकपुर में भी प्राथमिक शिक्षकों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने उन्हें माला पहनाकर, अंगवस्त्रम, रामचरितमानस एवं संविधान की प्रति भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।इस दौरान विधायक विनोद सरोज ने कहा कि शिक्षक भले ही सेवा से सेवानिवृत्त हो जाएं, लेकिन समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी हमेशा बनी रहती है। विदाई का यह क्षण भावुक करने वाला होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा ने की। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने अपने साथियों के साथ बिताए गए पलों को याद किया और उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ बाबागंज के अध्यक्ष राजकरन सरोज, महामंत्री विजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष कमलेश गौतम, जेपी सिंह,प्रभाकर पांडे, पूर्व अध्यक्ष अरुण पति त्रिपाठी सुरेंद्र पांडेय,अरुण कुमार द्विवेदी ,संजय सरोज, अरविंद यादव, डॉ शिवाकांत द्विवेदी, अशोक सरोज ,संतोष त्रिपाठी सौरभ सिंह ,मिथलेश सरोज, विनोद सरोज, संजीत सरोज, राजेश सरोज, अलका, प्रियंका सिंह ,अनीता सरोज राम किशोर सरोज वासदेव सरोज समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें