प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की भूमि पर रेलवे बना रहा है, जबरन बाउंड्रीवाल।।

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की भूमि पर रेलवे बना रहा है, जबरन बाउंड्रीवाल।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

ब्यवस्था में बैठे जिम्मेदार लोग धारण किये हैं, मौन ब्रत। आखिर ऐसे जनहित के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों को क्यों सूंघ जाता है, साँप।
भाजपा प्रतापगढ़ जनपद में अपनी जिला कमेटी का हाल में किया है, विस्तार। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव और भाजपा के एक मात्र विधायक अक्सर एक ही वाहन से करते हैं, क्षेत्र में भ्रमण। फिर भी उन्हें नहीं दिखाई दी, ये ज्वलंत समस्या।।
जिला इकाई के विस्तार में भाजपा के तथाकथित कद्दावर नेताओं द्वारा अपने चमचे किस्म के अधेड़ नेताओं को एक बार फिर से भाजपा शीर्ष नेतृत्व की बनाई गई गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए जिला इकाई में करा लिया है, शामिल। ऐसे अधेड़ भाजपा नेताओं से नहीं होगा प्रतापगढ़ का कल्याण।।
यूपी के प्रतापगढ़ का चिलबिला-अमेठी मार्ग जो राष्ट्रीय राजमार्ग में कंवर्ट हो चुका है। यही नहीं इस मार्ग को जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रतापगढ़ आये थे तभी इसे फोरलेन में स्वीकृति प्रदान किये थे। लम्बा चौड़ा बजट भी जारी किए थे। सड़क का चौड़ीकरण कार्य भी शुरू हो चुका है। ऐसे में चिलबिला रेलवे स्टेशन के पश्चिमी तरफ सड़क की पटरी तक की भूमि पर रेलवे अपना बाउंड्रीवाल बनाता जा रहा है। जबकि सड़क के पश्चिमी तरफ पटरी खाली है। वहीं पूर्वी तरफ सड़क की पटरी तक रेलवे अपना बाउंड्रीवाल बना ले रहा है।।
सवाल उठता है कि जब दोनों विभाग केंद्र सरकार के अधीन हैं तो सरकारी भूमि के लिए इतनी हाय तौबा क्यों हो रहा है। रेलवे और केंद्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों में आपसी तालमेल क्यों नहीं बन पा रहा है ? दोनों विभाग की जमीन जनहित के लिए ही है। ऐसे में रेलवे यदि केंद्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की जमीन को जबरन कब्जा कर उस पर बाउंड्रीवाल बना लेगा तो उस दशा में उस स्थान पर सड़क कैसे चौड़ी हो सकेगी ? इस समस्या से न तो सत्ताधारी दल के नेताओं को कोई वास्ता व सरोकार है और न ही विपक्षी दलों के नेताओं से ही कोई मतलब है।
अधिकारियों की बात करें तो उनसे किसी भी समस्या से कोई लेना देना नहीं होता। वह नौकरी करने प्रतापगढ़ आये हैं और नौकरी करके चले जायेंगे। जिसकी दाद हो वही खुजलाए। अब वर्तमान जनप्रतिनिधियों की बात करें तो प्रतापगढ़ में मात्र भाजपा के इकलौते विधायक हैं। वह भी प्रतापगढ़ विधायक सभा से ही जीते हैं। संयोग से उनका आवास चिलबिला में ही है। सबसे मजेदार बात यह है प्रतापगढ़ के सांसद डॉ एसपी सिंह पटेल हैं जो समाजवादी पार्टी से हैं। वह भी अपना आवास और दफ्तर चिलबिला में ही बना रखे हैं। वो ईद और बकरीद के त्योहार पर भले दिख जाए, बाकी प्रतापगढ़ वासियों और प्रतापगढ़ जाए भाड़ में। फिर इस ज्वलंत मुद्दे पर कौन आवाज़ बुलंद करे ।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें