थानाध्यक्ष दिलीपपुर का हिस्ट्रीशीटर योगेश कुमार मिश्र से प्रेम हुआ उजागर। ग्राम प्रधान सुरेश कुमार गौड़ की तहरीर को बदलवा कर दर्ज किया मुकदमा।।

थानाध्यक्ष दिलीपपुर का हिस्ट्रीशीटर योगेश कुमार मिश्र से प्रेम हुआ उजागर। ग्राम प्रधान सुरेश कुमार गौड़ की तहरीर को बदलवा कर दर्ज किया मुकदमा।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

तहरीर में हिस्ट्रीशीटर और भय व आतंक फैलाने वाले शब्द को गायब किया गया। साथ ही 18 से 20 अज्ञात के स्थान पर 5 से 7 लोगों को दिखाया गया। जबकि 7 फरवरी की तहरीर में एक नामजद रूस्तम पुत्र मोहम्मद हफीज का नाम भी हटा दिया गया।
सीओ पट्टी की जाँच के बाद मामला सही पाया गया। तब कहीं जाकर मुकदमा दर्ज हो सका। परंतु अपराधियों से प्रेम करने वाले थानाध्यक्ष दिलीपपुर ग्राम प्रधान सुरेश कुमार गौड़ से तहरीर बदलवा कर सिर्फ योगेश कुमार मिश्र और उनके गुर्गे परवेज पुत्र मोहम्मद फारुख पर मेहरबानी दिखाते हुए हल्की धारा में दर्ज किया मुकदमा। थाना दिलीपपुर में थानाध्यक्ष बदलवा देते हैं, पीड़ित की तहरीर। ग्राम प्रधान सुरेश कुमार गौड़ ने 7 फरवरी, 2026 को दी थी, तहरीर। परंतु थानाध्यक्ष ने उक्त तहरीर पर नहीं दर्ज किया मुकदमा। तहरीर बदलने के बाद 13 फरवरी, 2026 को दर्ज किया गया मुकदमा। । ग्राम प्रधान सुरेश कुमार गौड़ की पहली तहरीर के अनुसार प्राथमिक विद्यालय पिपरी खालसा में शासन द्वारा ग्राम पंचायत निधि से स्वीकृत सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा था। ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके ही ग्राम पंचायत का रहने वाला योगेश कुमार मिश्र पुत्र सूर्य नारायण मिश्र द्वारा भय एवं आतंक ब्याप्त करने के उद्देश्य से जानबूझकर काम में ब्यवधान उत्पन्न करने के उद्देश्य से अपने कुछ गुर्गे परवेज पुत्र फारूख व रूस्तम पुत्र मोहम्मद हफीज एवं 18 या 20 लोगों द्वारा मौके पर पहुँच कर निर्माण कार्य हेतु लाई गई सामग्रियों (रेत व ईट) आदि को जेसीबी लगाकर फेंकवा दिया गया। ताकि विद्यालय काया कल्प का कार्य स्थगित हो जाए।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें