जनपद में विद्यालय प्रबंधक द्वारा, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत सी जी एम कान्वेंट पब्लिक स्कूल मांधाता डिहवा प्रतापगढ़ के बच्चों को विद्यालय प्रबंधक राकेश मौर्य के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि विद्यालय के डायरेक्टर अंबिकेश नारायण भट्ट द्वारा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं आशीर्वाद एवं गुरुजनों के अथक प्रयास के लिए उनकी सराहना की गई। इसके अलावा आपको बता दें कि सीजीएम कॉन्वेंट स्कूल विद्यालय स्तर की टॉप स्कोरर 90% के ऊपर निकाली गई जिसमें प्रथम स्थान श्रेयसी सिंह/आशीष कुमार सिंह 96% मार्क्स प्राप्त की। विद्यालय स्तर की 90% के ऊपर की सेकंड रैंक 95.55% सृष्टि यादव पुत्री बृजेश कुमार यादव, विद्यालय स्तर की 90% के ऊपर की तीसरी पोजीशन 95.32% कामांक्षा पटेल पुत्री लाल जी पटेल की रही। इसके अलावा आपको बताते चलें किविद्यालय के प्राचार्य छविराम यादव ने प्रबंधक सहित सभी अधीनस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया एवं वही संगीत शिक्षक संगीताचार्य आचार्य विनोद कुमार पांडे जगतपाल यादव अशोक गुप्ता गौरव दुबे सूरज यादव शशीलेश पांडे अनुज शर्मा आशीष शर्मा राजेश मौर्य अर्जुन पटेल विनय पटेल सौरभ मौर्य विश्राम गुप्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन की तरफ से विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्र छात्राओं को वार्षिक शुल्क मुक्ति द्वितीय स्थान पर रहने वाली छात्रा को 6 माह की शुल्क मुक्ति और तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्रा को 4 महीने की शुल्क मुक्ति प्रबंधक राकेश मौर्य द्वारा प्रदान की गई उनके द्वारा इसकी घोषणा भी की गई।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य जन पत्रकार सभासद इंजीनियर शशांक शेखर सिंह समाज से सेवी मौजूद रहे।क्षेत्र के समक्ष विद्यालय परिसर के छात्र-छात्राओं को मेडल और पुरस्कार भी वितरण किया गया।












