मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम की सक्रियता बढ़ी

गाजीपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम की सक्रियता बढ़ी

गाजीपुर | रिपोर्टर अजय कुमार

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा सक्रिय रूप से भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखते हुए शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें गाजीपुर पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर दी गई शुभकामनाएं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें