पूर्व राज्यपाल Kalraj Mishra होंगे ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ से सम्मानित

पूर्व राज्यपाल Kalraj Mishra होंगे ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ से सम्मानित

गाजीपुर | ब्यूरो चीफ पं० कृष्ण विहारी त्रिवेदी

साहित्य चेतना समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के सचिव हीरा राम गुप्ता के पीरनगर स्थित पाण्डेय कॉलोनी आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 5 अप्रैल (रविवार) को गाजीपुर नगर के बंधवा स्थित शहनाई पैलेस में आयोजित होने वाले संस्था के 41वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ समारोह (चेतना महोत्सव-2026) की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने जानकारी दी कि हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जनपद की किसी विशिष्ट विभूति को ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सैदपुर तहसील के मलिकपुर निवासी पूर्व राज्यपाल Kalraj Mishra को प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कलराज मिश्र का लगभग छह दशकों का स्वच्छ एवं सक्रिय राजनीतिक-सामाजिक जीवन रहा है। वे उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं तथा Himachal Pradesh और Rajasthan के राज्यपाल पद को भी सुशोभित कर चुके हैं।

प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि समारोह के दौरान संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बाल कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

बैठक में राजीव कुमार मिश्र, शशिकांत राय, आनंद प्रकाश अग्रवाल, मनोज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. रविनंदन वर्मा ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष संजीव गुप्त द्वारा किया गया‌

ये भी पढ़ें मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम की सक्रियता बढ़ी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें