एसएसपी डॉ. इलामारन का कोतवाली नगर थाने पर सख्त निरीक्षण, जनसुनवाई में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस का संदेश

एसएसपी डॉ. इलामारन का कोतवाली नगर थाने पर सख्त निरीक्षण, जनसुनवाई में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस का संदेश

संवादाता अमन अहमद। एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने गुरुवार को थाना कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कक्ष और कम्प्यूटर कक्ष का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर संख्या-4 व 8 की जांच कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया।

मिशन शक्ति के तहत संचालित काउंसलिंग व्यवस्था और कार्य वितरण प्रणाली का भी परीक्षण किया गया। एसएसपी ने साफ-सफाई व्यवस्था, खासकर शौचालयों की स्वच्छता को लेकर सख्त निर्देश देते हुए परिसर को हर समय साफ-सुथरा रखने को कहा।

जनसुनवाई को लेकर उन्होंने विशेष रूप से सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्राप्त होने वाले सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें किन्नर प्रकोष्ठ में बड़ी जिम्मेदारी: कल्याणी नंदगिरी छोटी माँ बनीं प्रदेश महामंत्री

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें