डांसर से लव मैरिज करने की खौफनाक सजा, परिवार ने पीट-पीटकर युवक की ली जान

डांसर से लव मैरिज करने की खौफनाक सजा, परिवार ने पीट-पीटकर युवक की ली जान

गोरखपुर में डांसर से लव मैरिज करने की खौफनाक सजा, परिवार ने पीट-पीटकर युवक की ली जान

संवाददाता शिवम् गुप्ता : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक को डांसर से लव मैरिज करना भारी पड़ गया। युवक अपनी पत्नी को लेकर जैसे ही घर पहुंचा, विवाद हुआ और परिवार वालों ने कपल पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमित (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसने अनीता (30 वर्ष) नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। अनीता डांसर बताई जा रही है। शादी के बाद दोनों घर पहुंचे तो परिवार वालों ने इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया। कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया।

परिजनों ने दोनों को बुरी तरह पीटा। अमित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनीता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के मामले में अमित की मां, बहन और भाई समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अनीता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें पांचवीं शादी रचाने वाली नवविवाहिता देवर पर फिदा, पति को पिटवाकर घर से निकाला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें