पांचवीं शादी रचाने वाली नवविवाहिता देवर पर फिदा, पति को पिटवाकर घर से निकाला

फतेहपुर: पांचवीं शादी रचाने वाली नवविवाहिता देवर पर फिदा, पति को पिटवाकर घर से निकाला

संवाददाता अभिमन्यु सिंह: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के कुछ दिन बाद ही देवर के प्रेम में पति को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित पति पंकज अग्रहरि ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

आरोप है कि गुड़ियां नामक महिला का यह पांचवां विवाह था। इससे पहले वह चार युवकों से शादी कर चुकी थी और हर बार तलाक लेकर मोटी रकम भी वसूलती रही। पंकज ने बताया कि शादी के कुछ ही समय बाद गुड़ियां का उसके छोटे भाई से प्रेम संबंध हो गया। धीरे-धीरे दोनों ने मिलकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पंकज का कहना है कि उसकी पत्नी और छोटा भाई उसे मारते-पीटते थे और आखिरकार घर से निकाल दिया। मजबूर होकर उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

स्थानीय लोग भी इस घटना से हैरान हैं और अब देखना है कि पुलिस इस रिश्तों की उलझन में न्याय की कौन-सी डगर तय करती है।

ये भी पढ़ें बेटे को बचाने की जंग में जूझ रहा है एक पिता – अमोल मौर्य को ज़रूरत है आपके सहयोग की

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें