एटा: 33 हजार लाइन से निकली चिंगारी, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख किसानों की आँखों से आंसू नहीं निकले बल्कि उनकी मेहनत आंसू बनकर बाहराही थी
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र अंतर्गत गांव चंन्दा ब्रजपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। खेतों के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से अचानक निकली चिंगारी नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा और सूखी फसल के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
घटना की सूचना तत्काल फायर स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य खेतों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
घटना के बाद प्रभावित किसानों में भारी नुकसान को लेकर चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की












