लाल बहादुर इंटर कॉलेजफतूहाबाद के वरिष्ठ प्रवक्ता सुभाष चंद्र पांडेय जी का निधन  जिला संवाददाता अमित शुक्ला

लाल बहादुर इंटर कॉलेजफतूहाबाद के वरिष्ठ प्रवक्ता सुभाष चंद्र पांडेय जी का निधन

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज के सरायस्वामी के रहने वाले लाल बहादुर इंटर कॉलेज फतूहाबाद के वरिष्ठ प्रवक्ता सुभाष चंद्र पांडेय जी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया जा रहा है कि सुभाष चंद्र पांडेय एक सरल स्वभाव, मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे, जिन्होंने अपने शिक्षण कार्य से समाज में विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज श्रृंगवेरपुर के घाट पर किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दें।

ये भी पढ़ें रेडक्रास भवन का भव्य लोकार्पण, डिप्टी सीएम ने काटा फीता—150 सहयोगी व 20 संस्थाएं सम्मानित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें