मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न,कार्यक्रमों, सेवाओं तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर


गौतमबुद्धनगर 08 अप्रैल, 2026मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी गौतमबुद्धनगर डॉ शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, सेवाओं तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाये।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों तथा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के स्कूलों में 20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक टीडी और डीपीटी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव तथा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति से भी अवगत कराया गया।समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को जनपद की स्वास्थ्य रैंकिंग में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉकों में नियमित रूप से डेटा वैलिडेशन बैठकें आयोजित की जाएं तथा समयबद्ध और शुद्ध डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। साथ ही टेलीमेडिसिन ई-संजीवनी, संस्थागत प्रसव सेवाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। जननी सुरक्षा योजना मे लाभार्थियों का भुगतान भँगेल एवं बादलपुर मे सबसे काम था जिस हेतु संबंधित चिकित्सा अधीक्षक से सपस्टिकरण लेने के निर्देश दिए गए।उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग तथा अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने हेतु एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी ने यह भी निर्देशित किया कि जनपद के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में पर्याप्त आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा स्वास्थ्य इकाइयों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। बैठक का संचालन डीपीएम मंजीत कुमार-जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, नोडल अधिकारी-आर० सी० एच०/ डीटीओ डॉ आर पी सिंह , डिप्टी सीएमओ डॉ उबेद कुरैशी,डॉ जैसलाल , डीएमओ श्रुति कीर्ति वर्मा, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।गौतमबुद्धनगर।












