MP: सड़क की जर्जर हालत को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, जल्द सुधार का मिला आश्वासन

सड़क की जर्जर हालत को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, जल्द सुधार का मिला आश्वासन

संवाददाता इंदौर कुक्षी: नगर के प्रमुख मार्गों में शामिल कुक्षी-सिंघाना रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर आमजन की चिंता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अब नगर के जागरूक जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा संभाल लिया है।

इसी कड़ी में नगर परिषद निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद संजय सीरवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विशाल धाकड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अंबेडकर चौराहा से लेकर कापसी नदी तक सड़क में बने गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि भविष्य में किसी गंभीर हादसे को टाला जा सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद संजय सीरवी, अभिषेक जिमी जैन और हर्षित मुकाती मौजूद रहे। एसडीएम विशाल धाकड़ ने सड़क मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने का भरोसा दिलाया है।

स्थानीय जनता को अब उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग जल्द कार्रवाई करेगा और नगरवासियों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: पति-पत्नी के विवाद के बीच युवक की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें