विधिक जागरूकता को मिला बल, डीएलएसए में सचिव श्री संजय सिंह (द्वितीय) के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। पीएलवी का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
दिनांक: 09 अप्रैल 2026गाजियाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (पीएलवी) के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण डीएलएसए सचिव श्री संजय सिंह (द्वितीय) के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी पीएलवी को विधिक सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। प्रशिक्षण के दौरान लोक अदालत एवं परमानेंट लोक अदालत की कार्यप्रणाली, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, एलएडीसीएस, धारा 12 के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा लीगल क्लिनिक योजना (प्रत्येक 5 गांवों पर एक क्लिनिक) के बारे में विस्तार से बताया गया।इसके साथ ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत एवं सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई, जिससे आम जनता तक सेवाएं सरलता से पहुंच सकें। कार्यक्रम में पीएलवी जैसे दुर्गेश शर्मा, ममता, शुभम, अंकित त्यागी, माया चौहान, जितेंद्र, लज्जा यादव, नीलम वर्मा ताहिर एवं राहुल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। राहुल द्वारा पोर्टल संबंधी जानकारी विशेष रूप से साझा की गई। वहीं अंकित त्यागी द्वारा गांवों में जाकर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने एवं कैंप आयोजित करने के अनुभव भी साझा किए गए। प्रशिक्षण के दौरान सभी पीएलवी को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज के कमजोर वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।निष्कर्षतः, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिससे पीएलवी अब और अधिक प्रभावी तरीके से आम जनता की सहायता कर सकेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जया कश्यप, विपाशा, ममता, राजविंदर कौर, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी रानी, तुलसी पाल, परवीन कुमार सिंह, मनीषा रानी पीएलवी मौजूद रहे।












