अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 डंपर सीज, 32 ओवरलोड वाहनों का 5.18 लाख का चालान
संवाददाता रोहित कुमार
इटावा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 10 डंपरों को सीज कर दिया, जबकि 32 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कुल 5 लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान के दौरान खनन सामग्री से लदे वाहनों की गहन जांच की गई। जिन वाहनों के पास वैध कागजात नहीं मिले या जो निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासन ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों और ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट












