24 घंटे बाद सकुशल मिला लापता बालक, पुलिस की सक्रियता से परिजनों में खुशी

24 घंटे बाद सकुशल मिला लापता बालक, पुलिस की सक्रियता से परिजनों में खुशी

संवादाता:पंकज मिश्रा

कुरावली। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला चतुर्भुज नगर से घर से बिना बताए निकले 10 वर्षीय बालक के मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। बालक के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया था और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी।
जानकारी के अनुसार जय पुत्र बबलू, जो कक्षा 5 का छात्र है, सोमवार को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर थाना कुरावली में सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सक्रियता दिखाई और व्हाट्सएप ग्रुप सहित अन्य संचार माध्यमों के जरिए बालक की तलाश शुरू कराई। लगातार प्रयासों के बाद लगभग 24 घंटे के भीतर बालक सकुशल मिल गया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। बालक के सकुशल मिलने से मोहल्ले में भी खुशी का माहौल रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें