जिला कारागार, प्रतापगढ़ में आज दिनांक 10.04.2026 को लगभग 12.02 बजे एक विचाराधीन बन्दी दीपक उर्फ राहुल पुत्र शान्ती प्रसाद, निवासी-पुरवा मिर्जापुर रसूलाबाद, थाना-माखी, जनपद उन्नाव की आग से जलने के कारण मृत्यु हो गयी।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । विचाराधीन बंदी दीपक उर्फ राहुल पुत्र शान्ती प्रसाद, निवासी पुरवा मिर्जापुर रसूलाबाद थाना – माखी जनपद उन्नाव, मुकदमा अपराध संख्या 49/24 धारा 354, 506, 306, 384 भा.दं.सं. एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत प्रकरण में दिनांक 01.11.2025 से जिला कारागार प्रतापगढ़ में निरुद्ध था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री चोन्हर कुमार (हेड जेल वार्डर), श्री अखिलेश सिंह (हेड जेल वार्डर) एवं श्री ध्रुव नारायन श्रीवास्तव (उप कारापाल) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित की गयी है।प्रकरण की विस्तृत जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा की जा रही है।
ये भी पढ़ें नगर पंचायत हीरागंज में सभासद मयंक तिवारी ने ली शपथ,गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति












