नगर पंचायत हीरागंज में सभासद मयंक तिवारी ने ली शपथ,गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

नगर पंचायत हीरागंज में सभासद मयंक तिवारी ने ली शपथ,गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में सभासद के रूप में मयंक तिवारी ने विधिवत शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी (SDM) कुंडा वाचस्पति सिंह की प्रेरणादायक उपस्थिति रही, जिन्होंने नव-निर्वाचित सभासद को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ जनसेवा करने की सीख दी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बड़े भैया श्री उदय शंकर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मयंक तिवारी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उनके नेतृत्व में नगर पंचायत निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है, जिस पर क्षेत्रवासियों को गर्व है।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेखा देवी, अधिशासी अधिकारी राकेश जी, मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल सहित मंडल के पदाधिकारी, नगर पंचायत के कार्यकर्ता एवं सम्मानित वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा सभी ने नव-निर्वाचित सभासद को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें पट्टी में ‘इलाज’ के नाम पर बड़ा खेल।एक ₹पर्ची, हजारों की वसूली डॉक्टर–लैब गठजोड़ का खुलासा

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal