प्राधिकरण द्वारा विकसित प्रताप विहार योजना में डीपीएस चौराहे से लीलावती चौक तक सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ

प्राधिकरण द्वारा विकसित प्रताप विहार योजना में डीपीएस चौराहे से लीलावती चौक तक सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर: सैकड़ों की भीड़ एवं बीजेपी के समस्त कार्यकर्ता के साथ आज प्रताप विहार योजना के अंतर्गत डीपीएस चौराहे से लीलावती चौक तक प्रस्तावित सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन मा. मेयर सुनीता दयाल , मा. विधायक संजीव शर्मा तथा प्राधिकरण उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल के करकमलों द्वारा किया गया।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत डीपीएस चौराहे से लीलावती चौक तक दोनों ओर के डिवाइडर, सेंट्रल वर्ज एवं प्रमुख चौराहों का समग्र विकास किया जाएगा। योजना के तहत चयनित स्थानों पर आकर्षक पत्थर संरचनाएं स्थापित की जाएंगी, जिनमें एक स्थान पर मसाल-आधारित थीम एवं अन्य स्थान पर विशेष डिजाइनयुक्त पत्थर की आकृतियां विकसित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र की दृश्यात्मक सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

लगभग 4.70 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस परियोजना में फुटपाथों का सुदृढ़ीकरण, सेंट्रल वर्ज का विकास तथा आधुनिक लैंडस्केपिंग कार्य सम्मिलित है। कार्य पूर्ण होने के उपरांत यह क्षेत्र न केवल अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनेगा, बल्कि आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

यह परियोजना शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधा विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्थानीय निवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना विजयनगर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह प्रताप विहार चौकी SI गौरव कुमार SI सेजल सिद्धू एवं पुलिस बल द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, कई घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें