अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में बवाल: किशोर पर ईंट से हमला, सिर में गंभीर चोट

अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में बवाल: किशोर पर ईंट से हमला, सिर में गंभीर चोट

संवादाता अमन अहमद।

एटा में अंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान अचानक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड पर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक किशोर पर ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी आदित्य पुत्र रामदास मंगलवार रात करीब 9 बजे शोभायात्रा में शामिल होने गया था। इसी दौरान भीड़ में दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी अफरा-तफरी के बीच आदित्य जब वहां से गुजर रहा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उसके सिर पर ईंट मार दी। अचानक हुए हमले से आदित्य मौके पर ही गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल किशोर को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया। उपचार के बाद आदित्य को घर भेज दिया गया है। घायल के पिता रामदास ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। वहीं, आदित्य ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं पाया। फिलहाल उसने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें