स्मार्ट ग्राम पंचायत बाटी लोहिया सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित

स्मार्ट ग्राम पंचायत बाटी लोहिया सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित

डॉ. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत मिला एक लाख रुपए का पुरस्कार

संवाददाता जय भगवान बघेल मथुरा। विकास खंड मथुरा की ग्राम पंचायत बाटी के सुशिक्षित ग्राम प्रधान एडवोकेट संजय धनगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल अभियान से प्रेरित होकर ग्राम पंचायत बाटी को स्मार्ट ग्राम पंचायत बनाने में महती भूमिका निभाई। इसी के फलस्वरूप ग्राम पंचायत बाटी को यह गौरवशाली उपलब्धि हासिल हुई है।

वित्तीय वर्ष 2025- 26 में डॉ राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत पंचायत स्टेट रिव्यू कमेटी द्वारा प्रत्येक मंडल से एक स्मार्ट ग्राम पंचायत को पुरुस्कृत किए जाने के निर्देश करते हुए ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। उसी के तहत ग्राम पंचायत बाटी विकासखंड मथुरा को आगरा मंडल में से उक्त पुरस्कार के लिए चयन किया गया और पुरस्कार की धनराशि एक लाख रुपए ग्राम पंचायत बाटी के खाते में आ चुकी है।

ग्राम पंचायत बाटी के प्रधान एडवोकेट संजय धनगर ने पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास कार्यों में गांव की सम्मानित जनता जनार्दन व पंचायती राज विभाग के समस्त अधिकारी गणों के द्वारा विकास कार्यो में मिले सहयोग से ही यह पुरस्कार मिला है और उन्होंने इस पुरुस्कार के मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) लतेश शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी बिशन सिंह सहित सभी विकास वाहिनी को धन्यवाद दिया है।

ये भी पढ़ें प्रयागराज की सड़कों पर उमड़ी मातृशक्ति, स्कूटी रैली से गूंजा “नारी वंदन” का संकल्प’

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें