कुंडा में इस्कॉन द्वारा भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा, बैलों ने खींचा आकर्षक लकड़ी का रथ 

कुंडा में इस्कॉन द्वारा भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा, बैलों ने खींचा आकर्षक लकड़ी का रथ 

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

कुंडा, प्रतापगढ़। नगर में आज ISKCON (इस्कॉन) द्वारा भगवान भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय कर दिया।शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण लकड़ी से बना खूबसूरत रथ रहा, जिस पर भगवान जगन्नाथ विराजमान थे। इस रथ को दो सजे-धजे बैल खींचते नजर आए, जो परंपरागत शैली को दर्शाते हुए श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे।जैसे ही यह शोभायात्रा कुंडा के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी, व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों ने अपने कार्य रोककर भगवान के दर्शन किए और श्रद्धा भाव से नमन किया। पूरे मार्ग में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही और वातावरण “जय जगन्नाथ” के जयकारों से गूंज उठा इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान जगन्नाथ का सुसज्जित रथ और पारंपरिक स्वरूप लोगों के बीच आस्था और आकर्षण का केंद्र बना रहा।

ये भी पढ़ें स्मार्ट ग्राम पंचायत बाटी लोहिया सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal