पूजा-अर्चना के साथ खिदिरपुर पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन

पूजा-अर्चना के साथ खिदिरपुर पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

कुंडा/प्रतापगढ़। थाना हथिगवां क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी खिदिरपुर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य कथावाचक संतोष जी महाराज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित गणमान्य लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आमजन से सहयोग की अपील की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी हथिगवां श्री सत्येन्द्र सिंह एवं स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक को भगवान श्रीराम की प्रतिमा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुंडा, क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री अमरनाथ गुप्ता जी और पूर्व ब्लाक प्रमुख बबलू सिंह और जनसत्ता दल के कार्यकर्ता अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें कुंडा में इस्कॉन द्वारा भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा, बैलों ने खींचा आकर्षक लकड़ी का रथ 

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की