लालगोपालगंज के वार्ड नं०11मे सड़क पर तालाब बनकर बह रहा विकास

लालगोपालगंज के वार्ड नं०11मे सड़क पर तालाब बनकर बह रहा विकास

संवाददाता रामसुरेशनिर्मल प्रयागराज,

ईयो और अध्यक्ष की लापरवाही के चलते लोगों की शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही

लालगोपालगंज।प्रयागराज प्रदेशवासियों के विकास मे उ०प्र०की योगी सरकार न०पं० लालगोपालगंज क्षेत्र के विकास हेतु प्रति वर्ष करोड़ों करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर रही है कि नगर का विकास हो लेकिन लालगोपालगंज नगर पंचायत मे कहानी इसके बिलकुल उलट पुलट है नगर मे भ्रष्टाचार की शिकार योजनाओं के सिवा कुछ नजर नहीं आता वार्ड नं 11 के लोगों ने सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर न०पं०पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाया है लोगों का कहना है कि यहां विकास योजनाओं के नाम पर सरकारी धन की भारी लूट है मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है लोग नगर की ईयो और अध्यक्ष की मनमानी जगजाहिर है ना सुनते हैं ना देखते है जनता की परेशानी से उनका कोई सरोकार नहीं है यहां सरकारी फाईलों मे नगर का तेजी से विकास दिखाकर सरकारी योजनाओं के रकम की बंदरबांट हो रही है। नमूना है वार्ड नं०11की सड़क जो राजपूत एजेंसी की ओर जाने वाला रास्ता जहां बाबा चक्की वाले के पास से लेकर सुंदर बर्फ वाले के आगे तक हमेशा सड़क पर पानी भरा रहता है लोगों का आरोप है कि ईयो और अध्यक्ष को कई बार अवगत कराया गया किंतु निर्दयी नगर पंचायत द्वारा दिखवाते है कहकर समस्या को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। रास्ते से आने जाने वाले लोग और स्कूली बच्चों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी नगर पंचायत बिल्कुल ध्यान नहीं देता। अब गंम्भीर सवाल खड़ा होता है कि जो करोड़ों रुपये का बजट नगर के विकास के लिए आ रहा है वह कहां जा रहा है कस्बे की ऊबड़खाबड़ खस्ताहाल सड़कें सरकारी धन का गबन करने वालों की पोल खोल रही है अब देखने वाली बात यह है कि लोगों की शिकायत के बाद कब जागते है ईयो और अध्यक्ष इस कीचड़ पानी भरे रास्ते का मरम्मत कार्य कब होता है यह आने वाले समय में ही पता चलेगा या ऐसे ही पानी कीचड़ मे चलने को मजबूर रहेंगे लोग।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें