हत्या के अभियोग में पति गिरफ्तार, गुप्त रूप से अंतिम संस्कार की थी तैयारी
क्राइम रिपोर्टर_अमित सिंह(दैनिक चक्र)
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना बाघराय पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। हत्या के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुनील कुमार पुत्र राम कैलाश गौतम, निवासी ग्राम काशीपुर धमावा, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़, उम्र लगभग 37 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी ने पुलिस को सूचना दी कि दिनांक 18 अप्रैल 2026 की रात्रि में आरोप है कि उसके पति सुनील कुमार द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद बिना परिजनों को सूचना दिए गुप्त रूप से अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।थाना बाघराय पुलिस ने अभियुक्त को क्षेत्र के भाव चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढ़ें होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को लेकर सख्ती, एसपी ने की समीक्षा गोष्ठी












