शादी से पहले दूल्हा पहुंचा जनसुनवाई में। कहा रास्ता दिला दीजिए, बारात कैसे निकलेगी।
संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।
हाथों में मेहंदी लगाये और गले में वरमाला पहना शादी के 3 दिन पहले एक दूल्हा अपनी बारात की तैयारी छोड़कर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचा। दूल्हे ने अधिकारीयों को बताया की उसके गांव के दबंग व्यक्ति ने घर के सामने बने नाले पर रास्ता रोक रखा है। जिससे परिवार का आना-जाना तक मुश्किल हो गया है। दूल्हे के मुताबिक 25 अप्रैल को उसकी शादी है जनसुनवाई मंगलवार को अंबामोलिया गांव का उमेश गंगोलिया अपने परिवार के साथ पहुंचा उमेश का कहना था कि अपने ही घर तक पहुंचाने का रास्ता नहीं है। तो बारात कैसे निकलेगी, और मेहमान कैसे आएंगे समस्या का समाधान के लिए दूल्हे ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उमेश का कहना ही की पिछले 2 साल से रास्ते को लेकर हर स्तर पर शिकायत कर चुका हूं लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। यहां तक की सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की, लेकिन रास्ते का हल अब तक नहीं निकला। अब विवाह के मौके पर परेशानी को देखते हुए फिर शिकायत लेकर जनसुनवाई में आस लेकर पहुंचा हूं, कि अब तो रास्ता चालू करने पर कोई कार्रवाई हो।












