एटा को जाम से राहत, भ्रष्टाचार पर वार: नए डीएम अरविंद सिंह का सख्त एक्शन प्लान
संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा में नए जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कार्यभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने साफ किया कि जिले में रोजगार, उद्योग और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर विशेष फोकस रहेगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और लंबित मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की चेतावनी देते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम को लेकर भी डीएम गंभीर नजर आए। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस प्रेस वार्ता में डीएम अरविंद सिंह ने साफ संदेश दिया कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और तेजी उनकी प्राथमिकता होगी।
ये भी पढ़ें मायके आई विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान; पति ने ससुर पर लगाया हत्या का आरोप।












