मायके आई विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान; पति ने ससुर पर लगाया हत्या का आरोप।

मायके आई विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान; पति ने ससुर पर लगाया हत्या का आरोप।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।के कोहंडौर थाना क्षेत्र के गौरा अतरसण्ड गांव में मायके आई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।मृतका की पहचान सोनम (30) पुत्री रामलाल के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले अजय गौतम पुत्र दूधनाथ के साथ हुई थी। सोनम के दो छोटे बेटे (7 और 5 वर्ष) हैं, जो फिलहाल अपने पिता के साथ रह रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, सोनम मंगलवार दोपहर अपने पिता के साथ ई-रिक्शा से मायके आई थी। रात में वह घर पर अपने पिता के साथ अकेली थी। बुधवार सुबह करीब 7 बजे घटना की जानकारी सामने आई। आरोप है कि पिता रामलाल ने गांव के एक युवक को बुलाकर बताया कि उसकी बेटी बेहोश है और तबीयत खराब है।जब युवक मौके पर पहुंचा, तो सोनम के शरीर पर कई चोटों के निशान दिखाई दिए। घर के पास पायल और कुछ दूरी पर खून लगी साड़ी मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया है।।

सूचना मिलने पर कोहंडौर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर से देशी शराब के पाउच और मछली खाने के साक्ष्य भी मिले हैं।बताया जा रहा है कि मृतका का घर गांव से लगभग 400 मीटर दूर, नहर किनारे सुनसान स्थान पर स्थित है।।मृतका के पति अजय गौतम ने अपने ससुर रामलाल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की तहरीर कोहंडौर थाने में दी है।पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है मृतका के तीनों भाई हरिश्चंद्र, मन्नू और चुन्नू बाहर रहकर काम करते हैं। घटना के बाद ससुराल पक्ष में शोक का माहौल है।थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें गाजीपुर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत धार्मिक आयोजन, महादेवा मंदिर में रुद्राभिषेक व दीपोत्सव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें