जनसुनवाई में शिकायत करने वाला दूल्हा खुद ही अतिक्रमणकारी निकला।

जनसुनवाई में शिकायत करने वाला दूल्हा खुद ही अतिक्रमणकारी निकला।

संवाददाता संतोष यादव।

इंदौर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में नल और रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत करने वाला दूल्हा भी अतिक्रमण करने वाला निकला दरअसल कुंडल तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबा अम्लीय निवासी उमेश गंगोलिया द्वारा कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष मंगलवार जनसुनवाई में रास्ते पर अतिक्रमण और नाले में गंदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी उन्होंने अपनी शादी का हवाला देते हुए रास्ता साफ करने की मांग की थी ताकि मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। इनके आवेदन पर सहानुभूति दिखाते हुए कलेक्टर शुभम वर्मा ने तत्काल जांच के निर्देश दिए एसडीएम प्रियंका चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित कर निरीक्षण किया गया। जांच पाया गया कि, शिकायतकर्ता के मकान के दोनों और पर्याप्त रास्ता उपलब्ध है। और जिस नाले को लेकर शिकायत की गई थी। उसी पर स्वयं शिकायतकर्ता ने 30 फीट क्षेत्र में अवैध कब्जा, अतिक्रमण कर रखा था। दरअसल जिस स्थान की इन्होंने शिकायत की वहां से नाले से खेतों और गांव का पानी निकलकर पास की नदी में जाता है। जिसे बंद नहीं किया जा सकता। वहीं शिकायतकर्ता के कब्जा से 30 फीट क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal