उज्जैन। 7 वर्षीय वंश गिरवाल को बाल आरक्षक अनुकंपा नियुक्ति, उज्जैन प्रशासन के सराहनीय पहल।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
नीमच के स्वर्गीय आरक्षक मयंक गिरवाल के सात वर्षीय पुत्र वंश गिरवाल को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। आरक्षक मयंक गिरवाल का अल्पायु में निधन होने के कारण परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया था, जिसके बाद उनकी पत्नी ने पुत्र की नियुक्ति हेतु आवेदन किया था। नीमच में पद रिक्त न होने के कारण उज्जैन जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मामले को उज्जैन स्थानांतरित किया, जहाँ पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने अत्यधिक प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद व्यक्तिगत रुचि लेकर तत्काल नियुक्ति आदेश जारी किए। इस त्वरित कार्यवाही से शोकाकुल परिवार को आर्थिक संबल मिला है और पुलिस विभाग के मानवीय चेहरे की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।












