जनसुनवाई में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

जनसुनवाई में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

संवाददाता आदित्य द्विवेदी ऊंचाहार

प्रतापगढ़। आज दिनांक 24.04.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशांत राज भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने आमजन की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। साथ ही प्रत्येक मामले का पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें