श्री जे. रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पूर्व में निर्गत आदेश के क्रम में बीट प्रणाली एवं शिष्टाचार संवाद नीति से नवागन्तुक आरक्षियों का परिचय

श्री जे. रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पूर्व में निर्गत आदेश के क्रम में बीट प्रणाली एवं शिष्टाचार संवाद नीति से नवागन्तुक आरक्षियों का परिचय

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

श्री जे. रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पूर्व में निर्गत आदेश के क्रम में बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस प्रणाली का उद्देश्य पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना, अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करना है। दिनांक 26.04.2026 को प्रशिक्ष आरक्षियों की दीक्षान्त परेड सम्पन्न होने के उपरान्त व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु इनका कमिश्नरेट के थानों पर आगमन हो चुका है। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा बीट प्रणाली एवं शिष्टाचार संवाद नीति के सम्बन्ध में पूर्व में निर्गत आदेशों का अक्षरशः पालन कराए जाने हेतु  सभी थाना प्रभारियों द्वारा नवागन्तुक आरक्षियों को उक्त दिशा-निर्देशों से भली भाँति अवगत कराया गया एवं जानकारी हेतु आदेश की प्रति प्रत्येक को उपलब्ध कराई गई।वर्तमान में नवागन्तुक आरक्षीगण समस्त बीट के BPO के सहायक के रूप में कार्य कर रहे हैं। बीट उपनिरीक्षक (BSI) एवं बीट पुलिस ऑफीसर (BPO) के मुख्य कर्तव्य-थानाक्षेत्र के निवासरत हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित निगरानी करना।बीट सूचना अंकित कराना।सक्रिय/जेल से रिहा हुए अपराधियों की निगरानी करना। बीट क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अपराध एवं राष्ट्र विरोधी अभिसूचनाओं का संकलन कर उच्च्चाधिकारियों के संज्ञान में लाना।उपरोक्त के अतिरिक्त निम्न कार्यों का भी निर्वहन किया जाएगा -सिटीजन चार्टर के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की पुलिस सेवाओं के सम्बन्ध में समयबद्ध सत्यापन करना। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों की जाँच करना।सत्यापन से सम्बन्धित समस्त प्रपत्रों को बीट पुलिस ऑफिसर को जाँच हेतु दिया जाएगा, जिनकी जाँच रिपोर्ट का परीक्षण कर बीट उप निरीक्षक द्वारा संस्तुति करते हुए थाना प्रभारी को प्रेषित की जाएगी। विभिन्न अपराधों के सम्बन्ध में सूचना जैसे-गोकशी, सट्टा, जुआ, वेश्यवृत्ति, अवैध शराब निष्कर्षण व अन्य मादक पदार्थों का परिवहन एवं बिक्री, अवैध दवाओं के विक्रय, अवैध शस्त्र बनाए जाने के स्थल, अवैध पेड़ कटान, अवैध खनन/परिवहन, बच्चों की तस्करी के सम्बन्ध में जानाकारी एकत्र कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराना। BPO द्वारा अपने बीट क्षेत्र के सम्भ्रान्त एवं पुलिस का सहयोग करने वाले, वरिष्ठ नागरिक, विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त अधिकारीगण इत्यादि जो पुलिस कार्यवाही में सक्रिय होकर सहयोग प्रदान कर सकते हैं, का Whatsapp ग्रुप बनाकर सूचना एवं सेवाओं का आदाना-प्रदान करना।यक्ष एप पर बीट निर्धारण के अनुसार अपराधियों के सत्यापन आदि की कार्यवाही करना ।पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा लागू की गई शिष्टाचार संवाद नीति का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के साथ संवाद करते समय विनम्र, संवेदनशील और पेशेवर व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। नए आरक्षियों को इस नीति से भली-भाँति अवगत कराया गया ताकि वे अपनी सेवा की शुरुआत से ही सही आचरण और संवाद शैली को अपनाएँ। यह नीति न केवल पुलिसकर्मियों के आचरण को अनुशासित करती है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग का पुल भी बनाती है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया