थाना मसूरी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 10 घण्टे में सफल निस्तारण करते हुये नामित /वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार जिसकी निशादेही से घटना में प्रयुक्त 01 नाजायज छुरी (आला कत्ल) बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत थाना मसुरी टीम की संयुक्त टीम ने सफल अनावरण दिनांक 27.04.2026 को समय करीब 14.45 बजे वादिया का पति गुलफाम सब्जी की ठेली लेकर एसएस मीट फैक्ट्री की पुलिया वाले गेट के पास आ रहे थे। तभी वादिया का बहनोई आरिफ पुत्र अनवार निवासी मौहल्ला टंकी वाला शाहजहांपुर थाना किठौर जनपद मेरठ हाल पता इरफान के मकान रेलवे रोड मसूरी थाना मसूरी गाजियाबाद के साथ वाद विवाद करने लगा किसी धारदार नुकीली चीज से वादिया के पति गुलफाम पर वार करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया उपचार हेतु सीएचसी डासना गाजियाबाद ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया जिसके सम्बन्ध में वादिया की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मसूरी पर तत्काल सुसंगत धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया तत्पश्चात थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर हत्या कारित करने वाला अभियुक्त आरिफ पुत्र अनवार निवासी मौहल्ला टंकी वाला शाहजहांपुर थाना किठौर जनपद मेरठ हाल पता इरफान के मकान रेलवे रोड मसूरी थाना मसूरी गाजियाबाद उम्र करीब 35 वर्ष को थाना क्षेत्र मसूरी भूडगढी बम्बे से गिरफ्तार किया गया। निशादेही से घटना में प्रयुक्त एक छुरी (आला कत्ल) बरामद हुई। अभियोग में बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण-अभियुक्त आरिफ उपरोक्त ने घटना के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि वह टंकी के पास कस्बा शाहजहांपुर थाना किठौर जनपद मेरठ का मूल निवासी है तथा वर्तमान में पिछले करीब 10 वर्ष से इरफान के मकान स्टेशन रोड कस्बा मसूरी में अपने परिवार के साथ रहता है। मेरे 04 बच्चे है तथा मैं एसएस फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता हूं। मेरा साडू गुलफाम जो मेरे सगे चाचा का लडका भी है वह भी मेरे ही उपरोक्त मौहल्ले का मूल निवासी तथा वर्तमान में मेरा साडू भी अपने परिवार के साथ मेरे घर के पास किराये पर ही रहता है तथा वह सब्जी बेचने का काम करता है और हम दोनों को शराब व खाने पीने का शौक है। दिनांक 27.04.2026 को मेरा साडू गुलफाम भूडगढी की तरफ बम्बे के पास सब्जी बेच रहा था। मैं भी उधर SS फैक्ट्री की तरफ गया था तो मैं अपने साडू से खाने के लिये खीरा मांगने लगा तो मेरे साडू गुलफाम ने गुस्से में मुझसे कहा कि पहले 500 रुपये उधार वाले दो तब खीरा दूंगा मेरे बार बार मांगने पर वह मुझे बिना पैसे के खीरा नही दे रहा था इस पर मुझे गुस्सा आ गया था और मैंने आवेश में आकर चाकू से अपने साढू गुलफाम पर वार कर दिये जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर वही रास्ते पर गिर पर पडा था डर की वजह से मैं उसे वही छोडकर भाग गया था तथा जिस चाकू से मैंने अपने साहू गुलफाम पर वार किया था वह चाकू (आला कत्ल) मैंने आपको अभी बरामद कराया है। यह भी उल्लेखनीय है कि मृतक गुलफाम पर थाना किठौर जनपद मेरठ में 02 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण आरिफ पुत्र अनवार निवासी मौहल्ला टंकी वाला शाहजहांपुर थाना किठौर जनपद मेरठ हालपता इरफान के मकान रेलवे रोड मसूरी थाना मसूरी गाजियाबाद उम्र करीब 35 वर्ष।बरामदगी का विवरण एक छुरी नाजायज (आला कत्ल) बरामद ।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग -अभियुक्त के विरुद्ध उक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है। थाना किठौर जनपद मेरठ में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना मसूरी पुलिस टीम ।












