दुखद खबर हापुड़ में वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित नरेश चंद शर्मा एडवोकेट का निधन, शोक की लहर दौड़ गई 

दुखद खबर हापुड़ में वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित नरेश चंद शर्मा एडवोकेट का निधन, शोक की लहर दौड़ गई 

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

हापुड़ जिले के लिए अत्यंत दुःखद समाचार सामने आया है। जिला सत्र एवं न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, विश्व ब्राह्मण संघ यूपी (भारत) के प्रदेश कानूनी सलाहकार एवं ऑल इंडिया हिन्दुस्तान कांग्रेस पार्टी यूपी के प्रदेश कानूनी सलाहकार पंडित नरेश चंद शर्मा एडवोकेट का सोमवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने मेरठ स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समाज, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पंडित नरेश चंद शर्मा अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सक्रियता एवं कानूनी क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जाने जाते थे। परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को प्रातः 11बजे उनके निज आवास मजिस्ट्रेट कॉलोनी, स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ से चौराखी ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक , राजनीतिक, लोग उपस्थित रहे ।सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए अपने श्रीचरणों में स्थान देंने के लिए प्रार्थना की उनके शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की।

ॐ शांति… ॐ शांति… ॐ शांति…

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal