जालोद में 271.16 करोड़ से तैयार सोलर प्लांट का आज मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण।
संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।
नगर निगम द्वारा जालोद में 271.16 करोड रुपए की लागत से तैयार सोलर प्लांट का लोकार्पण आज बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे इस प्लांट की क्षमता 60 मेगावाट है। इससे निगम को प्रतिमाह चार से साढे चार करोड रुपए के बिजली खर्च की बचत होगी। कार्यक्रम में सांसद विधायक गण, महापौर, परिषद सदस्य, पार्षद गण शामिल होंगे वही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि सोलर प्लांट का ट्रायल किया गया। इस दौरान सकारात्मक परिणाम सामने आए। मार्च में ही पैपिंग स्टेशन के बिजली खर्च में लगभग 3.64 करोड रुपए की बचत हुई अनुमान है कि यह बचत और बढ़ेगी जालोद से पानी की सप्लाई और पंपिंग सिस्टम के लिए हर माह बिजली पर करीब 22 से 25 करोड रुपए खर्च करता है। जालोद में सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए नगर निगम ने ग्रीन बॉन्ड जारी किया था।












