RTI में ₹500 की मांग! ग्राम पंचायत कुरदा में नियमों की अनदेखी, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

RTI में ₹500 की मांग! ग्राम पंचायत कुरदा में नियमों की अनदेखी, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत कुरदा में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की अनदेखी का मामला सामने आया है। आवेदक द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने के बजाय पंचायत कार्यालय द्वारा ₹500 का अतिरिक्त शुल्क मांगा गया है, जबकि इस राशि का कोई पृष्ठ-वार विवरण या वैधानिक आधार नहीं दिया गया। ग्राम पंचायत कुरदा के सचिव राजेन्द्र कुमार मनहरे के हस्ताक्षर से जारी पत्र में यह मांग की गई है, जिससे अब पूरे मामले पर सवाल उठने लगे हैं। RTI नियमों के अनुसार सामान्यतः ₹2 प्रति पृष्ठ शुल्क निर्धारित है, ऐसे में बिना गणना राशि मांगना नियमों के विरुद्ध माना जा रहा है। आवेदक ने इस मामले की शिकायत जनपद पंचायत, जिला पंचायत एवं कलेक्टर बेमेतरा से की है और संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। अब यह मामला पारदर्शिता बनाम मनमानी का बन गया है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामला राज्य सूचना आयोग तक पहुंच सकता है, जहां संबंधित अधिकारी पर आर्थिक दंड (₹25,000 तक) लगाया जा सकता है।

क्या प्रशासन करेगा कार्रवाई या चलता रहेगा यह खेल?

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें