कार शोरूम पर मैकेनिक को तिलक लगाने से किया माना। कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
दरअसल घटना उज्जैन के नागदा जिले की है। जहां एक कार शोरूम पर माथे पर तिलक लगाने और कलावा पहनने से मना करने को लेकर मामला सामने आया है। नागदा में उज्जैन जावरा स्टेट हाईवे-17 स्थित मारुति सुजुकी शोरूम मैं दयानंद कॉलोनी निवासी ऋतिक उर्फ गोलू राठौड़ मैकेनिक के तौर पर कार्यरत है। गोलू का कहना है की वह रोजाना माथे पर तिलक लगाकर काम पर पहुंचता है। वही सहकर्मी खाचरोद निवासी, मुबारक लाला कुछ समय से आपत्ति जाता रहा है। लाल का कहना है कि यहां तिलक लगाकर मत आया करो। इसी बात को लेकर उसने ऋतिक के साथ गाली गलौज की, और धमकी भी दि। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता शोरूम पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुबारक लाल के खिलाफ किसी दर्ज किया और विरोध प्रदर्शन के मसले को शांत किया।












