प्रयागराज: संगम क्षेत्र में यमुना में मिला विशाल मगरमच्छ, मचा हड़कंप
संवाददाता प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच मंगलवार को किला घाट के पास यमुना नदी में एक विशाल मगरमच्छ देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही जल पुलिस और नगर निगम की सफाई टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल भी डाला गया, लेकिन पास जाकर जांच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि मगरमच्छ मृत है।
जल पुलिस के अनुसार यह मगरमच्छ करीब तीन दिन पुराना है और पानी के तेज बहाव के चलते बहकर यहां तक आ गया था। बाद में यह मृत मगरमच्छ बहाव के साथ आगे निकल गया।
गौरतलब है कि संगम क्षेत्र में इन दिनों जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे ऐसे जलजीवों के बहकर आने की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे सावधानी से जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।
ये भी पढ़ें पोखर पर अवैध कब्जा हटाने की मांग, रोड पर जलभराव से परेशान ग्रामीण पहुंचे तहसील












