संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई, डीएम-एसएसपी ने खुद सुनीं शिकायतें

संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई, डीएम-एसएसपी ने खुद सुनीं शिकायतें

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा: शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के नेतृत्व में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डीएम प्रेम रंजन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के निर्देश दिए।

तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 21 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। वहीं एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें प्रयागराज: संगम क्षेत्र में यमुना में मिला विशाल मगरमच्छ, मचा हड़कंप 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें