बांगड़दा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार।

बांगड़दा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार। 

संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।

एरोड्रम क्षेत्र थाना पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने छोटा बांगड़दा क्षेत्र में तीन दिन पहले घटी घटना जिसमें बदमाश ने एक कार सवार दंपति पर गाड़ी से टक्कर मारने का झूठा आरोप लगाकर, उन्हें धमकाकर भयभीत कर डंडे से डरा कर उनसे जबरदस्ती रुपए लेकर फरार हो गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एरोड्रम पुलिस एवं साइबर सेल ने मिलकर उक्त आरोपी (बदमाश) को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 258/2026धारा126(2),296A,119(1),351(3),BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। दंपति द्वारा लूटी गई राशि पुलिस द्वारा बरामद कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें