26 नाबालिकों को ट्रेन से सुरक्षित बरामद किया। मामला बच्चों की तस्करी का।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना पर एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। श्रम विभाग की सहायक आयुक्त श्री राखी जोशी के अनुसार सूचना थी। की चार लोग 100 से अधिक नाबालिकों को मजदूरी के लिए (तस्करी मे) मुजफ्फरनगर से अहमदाबाद ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उज्जैन में चार थानों का बल आरपीएफ जीआरपी, महिला एवं बाल विकास की टीम को अलर्ट किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व कर रही सीसी दीपिका शिंदे ने तत्काल नागदा स्टेशन को सूचना देकर ट्रेन रूकवाई, वहां चली सर्चिंग के बाद करीब 22 नाबालिक बच्चों को रेस्क्यू किया गया। मेरी जानकारी के मुताबिक उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार खबर मिली के अंत्योदय एक्सप्रेस में 100 से अधिक नाबालिक बच्चों को मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा है। रात 11: 00बजे ट्रेन जैसे ही स्टेशन पहुंची। टीम ने ट्रेन में तुरंत सर्चिंग शुरूकर दी। जिसमें करीब 1 घंटे में 50 बच्चों एवं उनके परिवारजनों से पूछताछ की गई। शुरुआती तौर पर चार बच्चों का रेस्क्यू किया गया। इसी दौरान ट्रेन आगे बढ़ गई। वहीं ट्रेन को नागदा पहुंची जहां पर 22 बच्चों का रेस्क्यू किया। सभी बच्चों की उम्र 14 वर्ष से कम है जिन्हें उज्जैन जीआरपी को सौंप दिया गया है। बच्चों के परिवारजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वही बच्चों को फिलहाल CWC उज्जैन में रखा जाएगा। पुलिस को आशंका है कि बच्चों को मजदूरी के लिए गुजरात ले जाया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।












